फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संशोधित भाजपा का खिचड़ी कार्यक्रम -CTY

भाजपा का खिचड़ी कार्यक्रम, समरसता की थाली में सजे ‘चुनावी पकवान’

Tue, 15 Jan 2019 01:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 15 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
संशोधित भाजपा का खिचड़ी कार्यक्रम -CTY
BJP - फोटो : social media
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का सहभोज हुआ, जिसके जरिये लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया गया। बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने एक कतार में बैठकर भोजन किया। इस दौरान हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने गठबंधन की चुनौती को दरकिनार करते हुए कहा कि सामाजिक एकता से भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


मेहंदी बाग में सहभोज से पहले गोष्ठी हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि चाहे कोई कितना गठबंधन कर ले, लेकिन सामाजिक एकजुटता के बल पर भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 की जगह 74 सीटें जीतेगी। समाज को समरसता के भाव से आगे बढ़ना चाहिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब वर्ग की चिंता की है। विश्व के हर देश में आज भारत चर्चाओं में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान का श्रीगणेश झांसी में हुए इस सहभोज के साथ किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि समाज में समरसता कायम रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत व बिहारी लाल आर्य, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महंत विष्णु दत्त स्वामी, पूर्व महापौर किरण वर्मा, अरिदमन सिंह, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी, मुकेश मिश्रा, रानू देवलिया, नंदकिशोर भिलवारे, अमित साहू, संजीव श्रृंगीऋषि, मुकेश मिश्रा, स्वराज स्वामी, रोहित गोठनकर, समीर तिवारी, बालमुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखा बुंदेली रंग
भाजपा का सहभोज बुंदेली रंग में रंगा नजर आया। आयोजन स्थल को गोबर से लीप कर रंगोली बनाई गई थी। दरवाजे पर वंदनवार लगाए गए थे। दोना-पत्तल में बुंदेली व्यंजन कढ़ी, चावल, वरह, सभी भाजियों का मिश्रण राम भाजा, भूरा, हलुआ, रोटी, चटनी, पापड़ परोसे गए थे।

अफसर भी हुए शामिल
सहभोज में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष बघेल, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डा. ओ पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, उप जिलाधिकारी अनुनय झा शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के लोगों के अलावा जन सामान्य के लोग भी सहभोज में शामिल हुए।


नाले में गिरी गाय
आयोजन स्थल के पास नाले में एक गाय गिर पड़ी। कुछ लोगों ने गाय को निकालने की कोशिश की भी की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसने मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed