{"_id":"5b9421e2867a557ed5716b87","slug":"121536434658-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी,,-City
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माताटीला और राजघाट बांध से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
- खुशगवार मौसम से बांधों पर बढ़े पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लगातार बारिश से माताटीला, राजघाट, सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा और पहूज बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को माताटीला बांध के 20 गेट खोलकर साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी उफान पर है। वहीं, खुशगवार मौसम में इन बांधों पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
बारिश से सभी बांध लबालब चल रहे हैं और गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को माताटीला बांध के बीस गेट दो फीट पर खोलकर साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी उफान पर है। राजघाट बांध से भी ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यहां का मौसम खुशगवार बना है। यहां बढ़ी संख्या पर्यटक यह मनोरम दृश्य देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यहीं हाल अन्य बांधों का भी बना हुआ है।