{"_id":"5b5cdccb4f1c1b49778b4eb4","slug":"121532812491-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर मजदूरी कराते पकड़े-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर मजदूरी कराते पकड़े-City
Updated Sun, 29 Jul 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बनाकर मजदूरी कराते पकड़ा
झांसी। थाना रक्सा इलाके में दो मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। मजदूरों को पैर में बेड़ियां डालकर रखा जाता था। पीड़ितों ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर व्यथा सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने घर में पहुंचकर बेड़ी से बंधे मजदूर को रिहा कराया। मौके से एक दबंग को पकड़ लिया गया, जबकि साथी फरार हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
इलाहाबाद के रामबाग निवासी शिवम सिंह और टीकमगढ़ के चकरपुर स्थित रातौली गांव निवासी बब्लू अहिरवार मजदूरी करते हैं। करीब 11 दिन पहले दोनों मजदूरी करने के बाद चित्रा चौराहा स्थित सबका मालिक एक (आस्थाना) पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी बीच रक्सा के गांव शिवगढ़ मवई में रहने वाले दबंग ने अपने साथियों के साथ आकर दोनों को बुलाया और मजदूरी की बात कहकर गाड़ी में बैठा ले गए।
इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर मजदूरी करानी शुरू कर दी। करीब 11 दिन तक दोनों भूखे व बिना दिहाड़ी के काम करते रहे। शनिवार की दोपहर शिवम बेड़ियों से बंधा था और बब्लू मजदूरी कर रहा था। इसी बीच स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी बदमाशों की तलाश में गांव से निकल रहे थे। यह देखकर बब्लू अहिरवार भागकर पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया। इसके बाद मजदूर ने पुलिस टीम को व्यथा सुनाई। पुलिस को देखकर भाग रहे दबंग को पकड़ लिया, जबकि उसका पुत्र व साथी भाग निकले। स्वॉट टीम ने दोनों को कार्रवाई के लिए रक्सा पुलिस के हवाले कर दिया।