फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को मिलेगा नोटिस-City

अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को मिलेगा नोटिस-City

Mon, 25 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को मिलेगा नोटिस-City
चिन्हित 309 कारोबारियों के हाथों में होगा नोटिस
विज्ञापन

झांसी।
शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले कारोबारी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। अब तक हुई कार्रवाई को नगर आयुक्त ने संज्ञान में लिया और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। प्रथम चरण में अतिक्रमण करने वाले 309 व्यापारियों के हाथों में जल्द ही नोटिस थमाया जाएगा।
एक माह पहले शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था बनाने का दावा किया जा रहा है। अब तक हुई कार्रवाई में केवल कागजी खानापूर्ति और औपचारिक बैठकें हुईं हैं। बैठक में समाधान भी निकला पर उस पर अमल करने के लिए एक भी विभाग अब तक नहीं आया। उल्टा एक दूसरे के कंधे पर अपना भार सौंपने के लिए उतारू हैं। एक सप्ताह पूर्व सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी सिटी, अपर नगर आयुक्त, टीएसआई, कोतवाली प्रभारी के साथ-साथ व्यापारी मौजूद थे। बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर सहमति और रणनीति बनी थी। सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करने का दावा किया था पर अगले ही मामला टांय-टांय फिस्स हो गया। हर रोज अधिकारी मामले को टालते रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने बाजार से अतिक्रमण हटाने की कमान संभाली और 309 व्यापारियों को चिन्हित करने का मामला भी संज्ञान में लिया। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने आश्वासन दिया है कि चिन्हित 309 व्यापारियों को नगर निगम जल्द ही नोटिस भेजेगा। इसके साथ ही नालियों पर किए गए अवैध कब्जे वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई का इंतजार
एक सप्ताह पहले हुई बैठक में जो निर्णय लिया था। वह अब तक पूरा नहीं हुआ। दिन पर दिन बाजार में अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। आलम ये था कि जहां से शुरू हुए थे वहीं दोबारा आकर खड़े हो गए।
बृजमोहन, मोबाइल विक्रेता

बाजार में फिर बढ़ीं समस्याएं
पहल को सकारात्मक बनाने के लिए व्यापारियों ने प्रयास किए थे। बैठक में लिए गए निर्णय ने उनका मनोबल भी बढ़ा दिया था और दूसरों को सबक लेने की अपील की थी। कार्रवाई न होने से सब व्यर्थ हो गया।

शिवम अग्रवाल, इलैक्ट्रानिक्स विक्रेता

नहीं सुधरेंगे हालात
शहर के बाजारों के हालात सुधरना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाजार आना लगभग मुश्किल होता जा रहा है। आने वाले दिनों में इससे ज्यादा समस्या खड़ी हो सकती है।
रामकुमार दुबे, सीपरी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed