{"_id":"5a3d0def4f1c1bc5758baa12","slug":"121513950703-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट पत्रकार वार्ता-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट पत्रकार वार्ता-City
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कल झांसी में जुटेंगे यूपीसीए के दिग्गज
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला समेत कार्यसमिति के पदाधिकारी और सदस्य होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के विकास पर होगा मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारी और सदस्य झांसी होटल में प्रदेश में क्रिकेट के विकास पर मंथन करेंगे। एसोसिएशन की कार्यसमिति की बैठक में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला भी शामिल होंगे।
शुक्रवार को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में इंडियन प्रीमियम लीग के चेयरमैन के अलावा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव यदुवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रियासत अली व अन्य कार्यसमिति सदस्य मौजूद होंगे। महानगर में 2014 में कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इसके तीन वर्ष बाद 24 दिसंबर को यह बैठक होगी। इसमें कार्यसमिति का अपना एजेंडा होगा, जिस पर मंथन होगा और कई प्रस्ताव पारित होंगे। सचिव बृजेंद्र यादव ने बताया कि झांसी में क्रिकेट का मैदान, फास्ट व स्पिन के विशेषज्ञ कोच की सुविधा, राष्ट्रीय स्तर के अंपायरिंग एवं स्कोरिंग के प्रशिक्षण के लिए शिविर लगे, यह मांगे एसोसिएशन और राजीव शुक्ला से की जाएगी। उत्तर प्रदेश जूनियर क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर व कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने बताया कि बैठक के लिए तैयारियां कर ली गई है। जिला क्रिकेट संघ की ओर से उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अदिति शर्मा, सदस्य विश्वमोहिनी को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।