फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कांग्रेस के राजबब्बर गरमाएंगे सियासत-CTY

कांग्रेस के राजबब्बर गरमाएंगे सियासत-CTY

Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राजबब्बर गरमाएंगे सियासत-CTY
राजनीति
विज्ञापन

---------
राजबब्बर गरमाएंगे कांग्रेस की सियासत
- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मशताब्दी समारोह 18 को
- पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिली बुंदेलखंड के छह जिलों की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के बहाने सियासत गरमाएगी। पार्टी के इस आयोजन में उप्र के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके धवन सहित कई नेता झांसी में रहेंगे। 18 सितंबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को बुंदेलखंड के छह जिलों का प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम में स्व. इंदिरा गांधी की नीतियों का बखान होगा।
पार्टी में जान फूंकने के लिए 18 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर समेत अन्य बड़े नेता झांसी में स्व. इंदिरा गांधी के विचारों को पार्टी कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे। इसी बहाने पार्टी नेताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे। आयोजन सफल हो, इसके लिए जन्म शताब्दी समारोह में बुंदेलखंड के सभी जिलों के ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह आयोजन बस स्टैंड के पास कुंजवाटिका विवाह घर में होगा।
विज्ञापन

आयोजन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को प्रभारी बनाया है। वह झांसी, बांदा, हमीरपुर, उरई, महोबा और ललितपुर जिले में कमेटियां गठित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता आयोजन में शामिल हों। चित्रकूट को इससे अलग रखा गया है। वहां के कार्यकर्ता इलाहाबाद में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस से आएंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर समेत सभी प्रमुख नेता 18 सितंबर की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी आएंगे और दिन भर कार्यक्रम में व्यस्त रहने के बाद शाम को शताब्दी से ही वापस चले जाएंगे।
- इम्तियाज हुसैन
शहर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed