फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ठंडे बस्ते से बाहर आई कान्हा उपवन योजना-City

ठंडे बस्ते से बाहर आई कान्हा उपवन योजना-City

Mon, 17 Jul 2017 08:38 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते से बाहर आई कान्हा उपवन योजना-City
आवारा जानवरों का सहारा बनेगा ‘कान्हा उपवन’
विज्ञापन

सब हेड: नगर निगम ने राजगढ़ में जमीन की चिह्नित, 1.60 करोड़ खर्च होंगे
क्रासर
- 1.902 हेक्टेयर में बनेंगे पशुआें के लिए शेड, शासन के पास पहुंची फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर में घूमने वाले आवारा जानवरों को रखने के लिए नगर निगम ने कान्हा उपवन बनाने की योजना तैयार कर ली है। राजगढ़ में इसके लिए 1.902 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है, जहां एक हजार जानवरों को रखने की व्यवस्था पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना तैयार करके फाइल शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
जहां-तहां घूमने वाले छुट्टा जानवर महानगर वासियों के लिए मुसीबत बने हैं। जहां मर्जी होती है, यह जानवर बैठ जाते हैं। मेन रोड पर अक्सर जाम लग जाता है। कई बार जानवरों से टकराकर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। छुट्टा जानवरों को पकड़ने और उन्हें खिलाने-पिलाने के लिए पिछली सरकार ने ‘कान्हा उपवन योजना’ शुरू हुई थी। तब बजट की कमी बताकर इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

नई सरकार ने कान्हा उपवन योजना के बारे में जानकारी मांगी। नगर निगम ने नगर विकास विभाग को भेजे पत्र में बताया कि कान्हा उपवन बनाने के लिए राजगढ़ में ब्लू वेल्स इंटर कॉलेज के पीछे 1.902 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। इसमें एक हजार जानवरों के रहने की सुविधा के अनुसार 04 शेड बनाए जाएंगे, दो स्टाफ और स्टोर रूम, भूसा रखने के लिए 04 शेड, पाथ-वे और नालियां बनाई जाएंगी। जमीन ऊबड़-खाबड़ है, उसकी लेबलिंग कराई जाएगी। इस पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति का इंतजार
कान्हा उपवन योजना से संबंधित फाइल तैयार कर उसे शासन में भेज दिया गया है। उम्मीद है कि योजना पर जल्द अमल शुरू हो जाएगा और कान्हा उपवन बनाने के लिए शासन से जल्द पैसा जारी होने की उम्मीद है।
- डा. आरके निरंजन, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed