फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 school not get information to mdm

एमडीएम वितरण की 12 स्कूलों के प्रधानाचार्य नहीं दे रहे जानकारी

Fri, 09 Jul 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
12 school not get information to mdm
झांसी। मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की खाता संख्या, खाद्यान्न वितरण, आधार संख्या सहित अन्य सूचनाएं न देने पर बंगरा खंड शिक्षा अधिकारी ने 12 स्कूलों के हेड मास्टर व प्रभारी हेड मास्टरों के वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बंगरा ने बीएसए को लिखे संस्तुति पत्र में बताया कि प्राथमिक विद्यालय लारौन, प्राथमिक विद्यालय पडरा, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन कटेरा, प्राथमिक विद्यालय बखतिया, कटेरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचनेव, प्राथमिक विद्यालय बगरौनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगरौनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजारा को कई बार सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। लेकिन वह नहीं दी गईं। ऐसे में विद्यालय में एमडीएमए यूनिफॉर्म, जूता मोजा, बैग आदि शासन की योजनाओं की धनराशि का दुरुपयोग होना प्रतीत हो रहा है। बंगरा खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने बताया कि इन स्कूलों के प्रधानाचार्य एमडीएम संबंधी सूचनाएं नहीं दे रहे हैं। इनके हेड मास्टरों एवं प्रभारी हेड मास्टरों के जुलाई माह का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने किया निरीक्षण, शिक्षक मिले नदारद
बृहस्पतिवार को बीएसए हरिवंश कुमार ने चिरगांव के कई स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण किया। बीएसए के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अमरा द्वितीय एक शिक्षक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उनकी अनुपस्थिति दिवस का वेतन एवं मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed