{"_id":"5c7eda7abdec2214422f989c","slug":"11551817338-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"161 समस्याओं में सिर्फ पांच ही हल हो पाईं -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
161 समस्याओं में सिर्फ पांच ही हल हो पाईं -City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
161 समस्याओं में से सिर्फ पांच हल हो पाईं
झांसी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों की 161 समस्याएं आईं, लेकिन मौके पर पांच का ही हल हो पाया।
सदर तहसील परिसर में प्रभारी उप जिलाधिकारी सदर वान्या सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक पैंतीस शिकायतें आईं, जिसमें जमीन की पैमाइश की शिकायतों की भरमार रही। पुलिस विभाग से संबंधित उनतीस शिकायतें आईं। ज्यादातर में रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा विद्युत विभाग की सोलह बिल अधिक आने से संबंधित शिकायतें रहीं। नगर निगम की सत्रह शिकायतें आईं। संपूर्ण समाधान दिवस का पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष बघेल ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से समस्या जानी और अधीनस्थों को निराकरण के निर्देश दिए। बाद में सभी के प्रति आभार तहसीलदार राकेश कुमार ने जताया।