{"_id":"5c6db99fbdec220bb35c3f05","slug":"11550694815-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी धूप की तल्खी, पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी धूप की तल्खी, पारा चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ी धूप की तल्खी, पारा चढ़ा
झांसी। धूप के तेवर तल्ख हो चले हैं, जिससे पारा चढ़ गया है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
फरवरी में ही सूरज तेवर दिखाने लगा है। धूप चुभने लगी है। एक-एक कर शरीर से गर्म कपड़े उतरते जा रहे हैं। स्थिति ये है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान और बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि अभी मौसम का यही मिजाज रहेगा। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तेज बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार से तापमान में कमी के आसार है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
फसलों को कीटों से बचाएं किसान
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस मौसम में चने में इल्ली और मसूर व सरसों में माहू का प्रकोप बढ़ सकता है। खासतौर पर देर से बोई गईं फसलों में। फसलों को कीटों से बचाने के लिए किसान कीटनाशक का प्रयोग करें।