फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देश के विकास के लिए महिलाएं बने शिक्षित

देश के विकास के लिए महिलाएं बने शिक्षित

Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
देश के विकास के लिए महिलाएं बने शिक्षित
देश के विकास के लिए महिलाएं बने शिक्षित
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के महिला छात्रावास प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हो गया है। वक्ताओं ने छात्राओं से देश की तरक्की के लिए शिक्षित होने पर बल दिया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय ललितपुर के प्राचार्य डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि आज देश में महिलाएं पुरुषों से किसी भी स्तर से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का प्रतिशत बढ़ रहा है। रेल चलाने से लेकर हवाई जहाज उड़ाने तक में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज महिलाओं को शिक्षित होने की आवश्यकता है, जिससे वह अपने परिवार को शिक्षित कर अपने पुत्र और पुत्रियों को संस्कारवान बना सकें। जब महिलाएं सशक्त होकर आगे आएगी तभी देश का विकास संभव होगा। नेमवि प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। आज महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार हैं, बस उन्हें सही दिशा-निर्देशन की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है। वहीं, लक्ष्मी का निवास होता है। नारी हर क्षेत्र में पूज्यनीय होती है। नारियों का हमें सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि शिविर में स्वच्छता अभियान, योग एवं स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता, कुष्ठ रोग एवं एड्स जागरूकता, नशाखोरी उन्मूलन/मद्यपान निषेध के बारे में जानकारियां दी जाएगी। इस मौके पर अजय यादव, डॉ. सुभाश जैन, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रिचाराज सक्सेना, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. प्रीति सिरौठिया, डॉ. वर्शा साहू, निधि खरे, डॉ. ऊशा तिवारी, स्वीकृति वैद्य, रक्षा राय संदीप श्रीवास्तव, फहीम बख्श आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ. राजेष तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के एक दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि छात्र इकाई प्रथम का सात दिवसीय विशेष शिविर कृषि छात्रावास में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि नेमवि प्रबंधक प्रदीप चौबे, विशिष्ट अतिथि प्रभात दीक्षित रहेंगे। जबकि अध्यक्षता नेमवि प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल करेंगे। रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ। इंदिरा बस्ती व कांशीराम आवासीय बस्ती जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. रीतेश कुमार खरे ने शिविरार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार सरौनिया, अर्चना सुरौठिया, प्रो. केशवदेव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, अनुराधा, बलवीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed