{"_id":"5c5dde45bdec227386331d89","slug":"11549655621-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन बाधित रहती निचले इलाकों की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए दिन बाधित रहती निचले इलाकों की जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन बाधित रहती निचले इलाकों की जलापूर्ति
ललितपुर। शहर के लोअरजोन में जलापूर्ति को सुचारु बनाने में विभाग को ऐडीचोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। आए दिन पंप खराब होने से जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। मुहल्ला गोविंद नगर में कई एक माह से जलापूर्ति बाधित है। कर्माबाई नगर में दस से पंद्रह मिनट ही जलापूर्ति हो रही है। कई अन्य मुहल्लों में भी पेयजल की समस्या है।
जल संस्थान द्वारा शहर को लोअर व अपर जोन में विभाजित कर जलापूर्ति की जा रही है। इसमें लोअर जोन में काफी लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभाग की आए दिन मोटर खराब हो जाती है, जिससे जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पाती है। मुहल्ला गोविंद नगर में करीब एक माह से पेयजल का संकट बना हुआ है। जलापूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कई क्षेत्रों में या तो जलापूर्ति बाधित है या फिर पानी दस से पंद्रह मिनट ही आ रहा है। ऐसे में लोगों को आसपास लगे हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। गोविंद नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगा हैंडपंप भी खराब होने की स्थिति में है। कमोवेश यही स्थिति मुहल्ला रैदासपुरा, विष्णपुरा की है। यहां भी लंबे समय से जलापूर्ति बाधित बनी हुई है। शुक्रवार को मुहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा में पंद्रह, बीस मिनट ही पेयजल की आपूर्ति हुई। ऐसे में लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया। कई मुहल्लों में लोगों ने हैंडपंप में अपनी मोटर लगा रखी हैं। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।
एक माह से नहीं आए नल
रामलीला बंध के पास एक माह से नल नहीं आए हैं। इससे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। इस मुहल्ले की ओर कोई भी अधिकारी आता भी नहीं है, जिससे कि उन्हेँ अपनी समस्या सुना सके।
विज्ञापन
सबाना
पैदा हो गए गर्मी जैसे हालात
मुहल्ले में पहले गर्मियों में पानी नहीं आने की समस्या आती थी लेकिन सर्दी में भी एक महीने से नल नहीं आ रहे हैं। इसके बाद भी उसे सुधारा नहीं जा रहा है। सुबह घर से निकलकर हैंडपंप पर पानी के लिए खड़ा होना पड़ता है।
रिजवाना
कर्माबाई नगर में भी कम आ रहे नल
कर्माबाई नगर में जलापूर्ति दस मिनट की हो रही है। इसमें दो बाल्टी ही पानी भर पाते हैं। इससे पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। पार्षद से कई बार इसकी शिकायत की। तब जाकर भगवान शंकर के पास खराब हैंडपंप सुधर पाया।
सियारानी
दूसरी मंजिल पर नहीं पहुंचता पानी
एक समय था जब दूसरी मंजिल पर नल का पानी पहुंचता था लेकिन बदले समय में नल का पानी घर के अंदर ही नहीं पहुंचता है। इस कारण घर के बाहर बैठकर पानी भरना पड़ता है। इस समय तो वह भी नहीं आ रहा है।
सबीता
पंद्रह दिन से एक बूंद नहीं आया पानी
पंद्रह दिन से घर में पानी की एक बूंद घर में नहीं आई। हैंडपंप से पानी भरकर किसी तरह काम चला रहे हैं। पूरे मुहल्ले का यही हाल हो गया है। यदि हैंडपंप खराब हो जाए तो मुुसीबत खड़ी हो जाती है।
नसीब खान
नल का कनेक्शन कटवा दें
नल में पानी नहीं आ रहा है। विभाग के कर्मचारियों से कह दिया है वह कनेक्शन काट दें। जब पानी नहीं देना है तो बिल देने का क्या मतलब है? इस पर अधिकारियों को जवाब देते नहीं बनता है।
नजर
गृहणी
डीएम से की शिकायत
वार्ड नंबर तेइस रावतयाना में पेयजल की समस्या है। इसकी शिकायत डीएम से की है। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
जहीर अली रानू
सभासद
कल से सामान्य हो जाएगी आपूर्ति
एक मोटर में दिक्कत आ गई थी, जिस वजह से टंकियां फुल नहीं भर पाई। मोटर को सही कराया जा रहा है, कल से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
प्रवीण यादव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान