{"_id":"5b5cdcc54f1c1b46748b7965","slug":"11532812485-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरब्रिज से निकलना हुआ मुश्किल,,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरब्रिज से निकलना हुआ मुश्किल,,,-City
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय के पास अंडरब्रिज से निकलना मुश्किल
झांसी। आर्मी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के पास बने रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस अंडरब्रिज से चार से अधिक गांवों के लोग, स्कूली बच्चे और आर्मी क्वार्टर में रहने वाले जवान निकलते हैं। रेलवे ने पानी निकालने के लिए पंप लगा रखा है, लेकिन बारिश होते ही समस्या जस की तस हो जाती है।
झांसी-इलाहाबाद रेलवे ट्रैक पर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के पास रेलवे के अंडरब्रिज का निर्माण एक साल पहले हुआ था। इस अंडरब्रिज का उपयोग सैन्य क्षेत्र से होकर आने-जाने वाले सिमराहा, भाटा, जमुनिया, पचहत्तर, टपरियन और हंसारी के लोग करते हैं। आसपास तीन बड़े विद्यालय हैं। इस ब्रिज पर शेड नहीं होने से बारिश का पानी नीचे भर रहा है। तेज बारिश में चार से पांच फीट तक पानी ब्रिज के नीचे भर जाता है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। ठेकेदार पंप लगाकर पानी निकालने का काम कर रहा है, लेकिन चैंबर छोटा होने के कारण पंप में एयर आ जाती है। इससे पूरा पानी बाहर नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शेड बनाने का काम चल रहा है, जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा।
बच्चों के भीग जाते हैं कपड़े
सुबह के वक्त ब्रिज में पानी ज्यादा भरा रहता है। इससे स्कूल जाने पर बच्चों के ऑटो में पानी भर जाता है, इस कारण उनमें बैठे बच्चों के कपड़े भीग जाते हैं।
विज्ञापन
- अशोक सिंह, खेल शिक्षक।
गाड़ी हो जाती है बंद
पिछले एक महीने से यह दिक्कत चल रही है। मेरी गाड़ी के साइलेंसर और प्लग में पानी भर जाता है, जिससे गाड़ी बंद हो जाती है। समस्या दूर नहीं हो रही है।
- मुल्ला, शिक्षिका।
कच्चे रास्ते पर फिसल जाते हैं
सिमराहा जाने के लिए पटरी के बगल से कच्चा रास्ता है। मगर, बरसात के कारण इस रास्ते की मिट्टी चिकनी हो गई है। यहां गाड़ी फिसल जाती हैं। कई लोग चुटहिल हो चुके हैं।
- ठाकुर प्रसाद यादव, सिमराहा।
जाम लग जाता है
सुबह और दोपहर के समय ब्रिज के नीचे से निकलने वालों की भीड़ ज्यादा रहती हैं। इस बीच अगर किसी की गाड़ी पानी में बंद हो जाए तो जाम लग जाता है।
- मुकेश कुमार, कुम्हार टोली हंसारी।