{"_id":"5b59e0914f1c1b6f668b589b","slug":"11532616849-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ट्रैक पर धसकी मिट्टी,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ट्रैक पर धसकी मिट्टी,,-City
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई, कानपुर के ध्यानार्थ
---------------------
कानपुर रेलवे ट्रैक पर पटरियों के पास धसकी मिट्टी
- दिनभर कॉशन आर्डर पर निकाली गई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर पामा और रसूलपुर स्टेशन के बीच पुलिया के नीचे मिट्टी धसकने से यातायात बाधित हो गया। इस बात का पता लगने के बाद इंजीनियरिंग विभाग ने पटरियों के नीचे गिट्टी डालने का काम शुरू किया। यहां से निकलने वाली सभी ट्रेनों को मौके से कॉशन आर्डर पर (धीमी गति से) गुजारा गया।
मंडल के पामा और रसूलपुर स्टेशन के बीच गेट नंबर 236 के पास बनी पुलिया पर अंडर सबवे का निर्माण चल रहा है। बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह पुलिया के पास की मिट्टी खिसकने लगी। इस बात की जानकारी ट्रैकमैन ने संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना पर यातायात रोक दिया गया। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हो सका। रेल पथ निरीक्षक ने मौके पर पहुंचने के बाद ट्रैकमैनों की गैंग से पटरियों के नीचे गिट्टी डलवाने का काम शुरू किया। दिनभर यह काम चलता रहा। इस बीच मौके से गुजरी झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी लखनऊ पैसेंजर, राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल समेत 20 से अधिक सवारी और मालगाड़ियों को धीमी गति से गुजारा गया।