फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   डॉक्टर साफ एप्रिन पहनें, नाम के साथ डिग्री लिखें -City

डॉक्टर साफ एप्रिन पहनें, नाम के साथ डिग्री लिखें -City

Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर साफ एप्रिन पहनें, नाम के साथ डिग्री लिखें -City
फोटो..
विज्ञापन


डॉक्टर साफ एप्रिन पहनें, नाम के साथ डिग्री लिखें
- अधिकारियों की बैठक में एनएचएम जीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने निर्देश दिए के अस्पताल को आकर्षक बनाएं। डॉक्टरों को घुटनों तक साफ-सुथरे एप्रिन पहनने को कहें। नाम के साथ अपनी डिग्री भी लिखें।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सिफ्सा के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आनंद चौबे ने जालौन और झांसी का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां कायाकल्प का अच्छा कार्य हुआ। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना को केंद्र से शासित किया जा रहा है। जिला स्तर पर दैनिक रिपोर्टिंग की जानी है। इसके अंतर्गत अब तक मंडल स्तर पर 35,900 लक्ष्य के सापेक्ष 22,000 लाभार्थियों का ही पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर के पास काम का बोझ ज्यादा है। ऐसे में हर महीने एक बार प्रेरक बैठक का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी ने जिला अस्पतालों के वर्ष 2017-18 में हुए कामों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एक्सरे से लेकर ओपीडी, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं सभी जिलों में वर्ष 2016-17 की अपेक्षा कम दर्ज हुई हैं। झांसी में 2016-17 की ओपीडी 48,996 मरीजों की थी, 2017-18 में 41,998 ही मरीज आए। बैठक में सबसे अहम मुद्दा बजट का खर्च नहीं होने का रहा। इसके लिए जीएम ने सीएमएस डॉ. बीकेे गुप्ता को जिला वित्तीय प्रबंधक (डैम) की मदद लेने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed