{"_id":"5a7df7d24f1c1b805a8b8f75","slug":"11518204882-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या हुई तो जाएगी प्रधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या हुई तो जाएगी प्रधानी
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल समस्या हुई तो जाएगी प्रधानी
- डीएम ने बड़ागांव, चिरगांव के ग्राम प्रधानों, सचिवों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्राम पंचायत में यदि पेयजल समस्या होगी तो ग्राम प्रधान की प्रधानी जाएगी। पेयजल आपूर्ति की सीधी जिम्मेदारी प्रधान व सचिव की होगी। यह निर्देश डीएम शिवसहाय अवस्थी ने विकासखंड बड़ागांव और चिरगांव की ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव को दिए।
डीएम ने कहा कि जल निगम की पेयजल समस्या से निपटने की तैयारियां स्तरहीन हैं। जनपद में पाइप पेयजल योजना संचालित रहनी चाहिए। हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति होती है, वहां कार्ययोजना तैयार कर लें। सूखे की प्रबल संभावना है। इसलिए अभी से पेयजल की उपलब्धता होनी चाहिए। जानवरों के लिए भी पानी व चारे की व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ने निजी ट्यूबवेल स्वामियों से अनुबंध करने के निर्देश दिए। सेमरी में 15 वर्ष पूर्व टंकी बनाने के बाद आज तक सप्लाई चालू नहीं होने पर उन्होंने सवाल-जवाब किए। फटे पाइप बदलने को कहा। सीडीओ ए दिनेश कुमार, डीडीओ रंजीत सिंह, डीपीआरओ एपी त्रिपाठी, डीसी मनरेगा आरके लोधी मौजूद रहे।