{"_id":"5a7c66844f1c1b92268b8f6a","slug":"11518102148-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ट में संशोधन न होने से फंसी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ट में संशोधन न होने से फंसी डिग्री
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ट में संशोधन न होने से फंसी डिग्री
- दर्ज है यूएफएम मगर ऑनलाइन पास हो चुका छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चार्ट और ऑनलाइन अलग-अलग जानकारी दर्ज होने के कारण एक छात्र की डिग्री नहीं बन पा रही है। ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में पता चला है कि ऑनलाइन जानकारी सही हैं। यदि चार्ट में संशोधन कर दिया जाता है, तो समस्या का हल निकल आएगा।
जालौन के महाविद्यालय से साल 2012 में पास आउट छात्र नितिन कुमार ने बीएससी तृतीय वर्ष में गणित और फिजिक्स विषय लिया था। विश्वविद्यालय के चार्ट में गणित के प्रथम प्रश्नपत्र के आगे यूएफएम लिखा हुआ है, जबकि ऑनलाइन जारी मार्क्सशीट में छह नंबर मिले हैं। बाद में छात्र ने श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया, तो दोबारा परीक्षा देने पर वह पास हो गया। हाल ही में छात्र जब ऑनलाइन मार्क्सशीट लेकर डिग्री बनवाने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचा, तो समस्या खड़ी हो गई। चार्ट में यूएफएम दर्ज होने से उसकी डिग्री नहीं बन पा रही है। पड़ताल करने पर पता चला कि यूएफएम कमेटी की सिफारिश के आधार पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज की गई है। मगर चार्ट में यूएफएम नहीं हट सका है। यदि चार्ट में संशोधन हो जाता है, तो छात्र की डिग्री बन जाएगी।