फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमीनिटीज- विवाह घर बुकिंग की सूचना नगर निगम को देंगे-City

सिविक एमीनिटीज- विवाह घर बुकिंग की सूचना नगर निगम को देंगे-City

Fri, 29 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज- विवाह घर बुकिंग की सूचना नगर निगम को देंगे-City
अब विवाहघरों में आयोजन की सूचना देनी होगी
विज्ञापन

- नगर निगम सफाई के लिए वसूलेगा यूजर चार्ज
-आदेश न मानने पर लगाया जाएगा जुर्माना
- नहीं फैला सकेंगे समारोह स्थल के बाहर कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अब सभी विवाहघर संचालकों को अपने यहां किसी आयोजन की सूचना नगर निगम को देनी होगी। साथ ही सफाई के लिए यूजर चार्ज भुगतान करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया और विवाह घर के बाहर कचरा फैलाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
अमूमन देखा जाता है कि विवाहघरों में आयोजन के दौरान इकट्ठा कचरे को बाहर फेेंक दिया जाता है। इससे गंदगी सड़क तक फैलती है। इस पर जानवर मंडराते हैं और फिर बदबू की वजह से आसपास रहने वालों को असुविधा होती है। राहगीरों को दिक्कत होती है। अब इस पर नगर निगम सख्त हुआ है। नगर निगम सभी विवाह घरों के संचालकों को सर्कुलर जारी करेगा कि आयोजन की बुकिंग करने से पहले इसकी सूचना अवश्य दें, ताकि वहां बाद में सफाई करवाई जा सके। इसके लिए विवाहघर संचालकों को यूजर चार्ज देना पड़ेगा। अभी यह तो तय नहीं हो सका है कि विवाह घरों से कितना पैसा लिया जाएगा, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उसके हिसाब से छह सौ रुपये प्रति बुकिंग शुल्क लिए जाने की संभावना है। जुर्माना भी जल्द तय किया जाएगा।
विज्ञापन

यह भी तय हुआ है कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखना होगा। ऐसा नहीं होगा कि झाड़ू लगाकर पूरा कचरा इकट्ठा किया और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी को दे दिया। सूखा और गीला कचरा अलग- अलग रखने के लिए दो डस्टबिन रखनी होंगी। इसमें से सूखे कचरे के लिए नीली और गीले कचरे के लिए हरी डस्टबिन रखनी होगी। कचरे का ट्रिपिंग चार्ज अलग से देना पड़ेगा। बता दें कि लगभग महानगर में डेढ़ सौ विवाह घर हैं। इसके अलावा होटलों, आईएमए भवन, विभिन्न स्कूलों और धर्मशालाओं में भी आयोजन होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-------

होटलों पर भी नजर
होटलों में होने वाले आयोजन के बाद खाने - पीने की जो सामग्री बचती है, उसे बाहर फेंक दिया जाता है, इससे वहां जानवरों के झुंड जमा रहते हैं। गंदगी फैलाते हैं। सीपरी बाजार और चित्रा चौराहा स्थित होटलों में इस तरह की शिकायतें आने पर संचालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। नजर रखी जा रही है।
कोट --
----------

निगरानी होगी
विवाह घरों के बाहर गंदगी फैलने की अक्सर शिकायतें आती रहती हैं। अब सभी विवाह घरों को उनके होने वाले किसी भी आयोजन की सूचना देनी पड़ेगी। जो विवाह घर सूचना नहीं देगा और विवाह घर में यदि कोई आयोजन हो रहा है तो चालान और जुर्माना लगाया जाएगा। विवाह घरों में होने वाले आयोजन की निगरानी की जाएगी।

- डा. राकेश बाबू
नगर स्वास्थ्य अधिकारी

जुर्माना लगे, यह तो अच्छी बात है
महानगर में 250 से अधिक विवाह घर हैं, लेकिन मेरे संगठन से 90 विवाह घर जुड़े हैं। हम सभी विवाह घर संचालकों की भी जिम्मेदारी है कि शहर साफ- सुथरा रहे। संगठन से जुड़े विवाह घर तो नगर निगम को सूचना देते हैं, बाकी के बारे में पता नहीं। विवाहघर बदनाम होने से अच्छा है कि जुर्माना लगाया जाए। मेरा संगठन नियमों का पालन करने का पूरा प्रयास करता है।
- विवेक स्वामी
अध्यक्ष, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed