{"_id":"5c8eb0eabdec2207143e8c53","slug":"111552855274-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा हो हमारा जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा हो हमारा जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा हो हमारा जनप्रतिनिधि
झांसी। लोकसभा चुनाव का डंका बजते ही शहर भर में राजनीतिक पार्टियों की ओर से घोषित होने वाले उम्मीदवारों की चर्चाएं आम हो गई हैं। हर किसी की निगाह चुनावी अखाड़े में उतरने वाले प्रत्याशियों पर टिकी हुई है। शहर भर के मुख्य चौराहों के अलावा गली मुहल्लों में लोग घोषित होने वाले प्रत्याशियों पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। हर कोई अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि को चुनना चाहता है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान लोगों ने अपने मन की बात को साझा किया।
आज दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पढ़ाई पूरी होते ही युवाओं के सामने रोजगार की समस्या आ जाती है। रोजगार को बढ़ावा देने की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि को वोट देंगे। - जुनेद अली, विद्यार्थी
हर बार की तरह इस बार भी घर पर प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ वोट मांगने आएंगे। कई लुभावने वादे भी करेंगे लेकिन वादों पर खरा उतरने वाला व राष्ट्र निर्माण का काम करने वाले को ही सांसद चुनेंगे। - नवीन, कर्मचारी
विज्ञापन
इस बार ऐसे उम्मीदवार को पसंद किया जाएगा जो लोगों की समस्याओं के साथ ही लोगों के दुख दर्द को अपना दुख दर्द समझा सके। इस बार सच्चा व सबसे अच्छा उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा- नीलोफर खान, शिक्षक
ऐसा प्रत्याशी हो जो रोजगार के नये अवसरों को जनता के सामने लाए जिससे बेरोजगारी दूर हो सके। व्यापारियों के साथ ही हर धर्म व हर वर्ग के लोगों का भला कर सके। ऐसे प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा। दिलीप सरकार, व्यापारी