{"_id":"5c70620bbdec2273771f3f62","slug":"111550869003-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को मिले नियमित वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को मिले नियमित वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों को मिले नियमित वेतन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षकों के संगठन बूटा की बैठक हुई। इसमें नियमित शैक्षिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन देने, चिकित्सा अवकाश प्रदान करने पर चर्चा हुई।
बूटा के अध्यक्ष प्रो. आरके सैनी ने बताया कि बीयू और आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को शिक्षा देने के लिए यही एकमात्र केंद्र है। विश्वविद्यालय को सरकार द्वारा कोई भी वित्तीय अनुदान नहीं दिया जाता है। ऐसेे में सरकार कम से कम नियमित शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वेतन देने का प्रावधान करे। ताकि, विश्वविद्यालय सही प्रकार से चल सके। इसके लिए बूटा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री माननीय प्रो. दिनेश शर्मा से इस संदर्भ में वार्ता करने के लिए जाएगा और एक ज्ञापन देगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश न मिलने के कारण अत्यधिक असुविधा होती है। चिकित्सा अवकाश की व्यवस्था भी लीव रूल्स के अंतर्गत की जाए। बैठक में डॉ. पुनीत बिसारिया को बीएड संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त होने और डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी को बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सहायक प्रो. पद पर चयनित होने पर बधाई दी गई।
बैठक में प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. ऋतु, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. विनीत कुमार उपस्थित रहे। संचालन डॉ. डीके भट्ट और आभार डॉ अतुल गोयल ने प्रकट किया।