फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तेज धूप ने किया बेहाल, उमस बढ़ी-City

तेज धूप ने किया बेहाल, उमस बढ़ी-City

Sat, 18 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप ने किया बेहाल, उमस बढ़ी-City
तेज धूप ने किया बेहाल, उमस बढ़ी
विज्ञापन


झांसी। जिले में बरसात न होने से लोग पहले ही परेशान हैं। शुक्रवार को निकली तेज धूप ने उन्हें उमस से बेहाल कर दिया। स्थिति यह है कि उमस के चलते पंखे व कूलरों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस दौरान सड़क व गलियों में फैला कीचड़ सूख जाने से धूल भी उड़ने लगी है।
जिले में एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण मौसम ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को धूप में खासी तेजी रही। इस दौरान सड़क व गलियों में फैला कीचड़ सूख जाने से धूल भी उड़ने लगी है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उमस के चलते पंखे व कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। पिछले सप्ताह बारिश के चलते पूरे दिन व रात बारिश होने से रात में भी मौसम काफी ठंडा हो गया था। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकलने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

तेज धूप के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में सोचना पड़ा। स्थिति यह रही कि घरों से निकले लोग मुंह ढककर आवागमन करते देखे गए। इसके साथ ही सड़कों पर फैली मिट्टी की धूल बनकर उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे बुरा हाल तो उमस से है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। स्कूल से घर आए बच्चे पसीने से तर-बतर रहे। वहीं, दूसरी ओर बारिश के समय जगह-जगह गड्ढों में जमा पानी अब सूखने लगा। इसके साथ ही उससे दुर्गंध उठने लगी है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक बीमारियों ने पैर फैलाए
बदलते मौसम के कारण संक्रामक बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की भरमार हो गई है। चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की हिदायत दी है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद गर्मी के पारे में अचानक गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। रुक-रुक कर बरसात के कारण मौसम और खुशगवार हुआ, लेकिन पिछले एक सप्ताह से एक बार फिर से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लगातार गर्मी का पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि बदले मौसम के कारण डायरिया, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इन बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed