फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   युवा: लक्षिता, प्रखर, यश्वी, संरेख ने जीता खिताब -City

युवा: लक्षिता, प्रखर, यश्वी, संरेख ने जीता खिताब -City

Mon, 30 Jul 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
युवा: लक्षिता, प्रखर, यश्वी, संरेख ने जीता खिताब -City
लक्षिता, प्रखर, यश्वी, संरेख ने जीता खिताब
विज्ञापन

झांसी।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लक्षिता, प्रखर, यश्वी, संरेख, अनन्या, राजवीर आदि ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
चैंपियनशिप में अंडर-9 बालिका एकल फाइनल मुकाबले में लक्षिता यादव ने शानदार जीत दर्ज की। बालक एकल में प्रखर जैन ने श्रेयस सिंह को मात दी। अंडर-11 बालिका एकल में यश्वी ने त्रिशा और बालक एकल में संरेख ने कपिल को शिकस्त दी। अंडर-13 बालिका एकल में अनन्या ने यश्वी, अंडर-15 बालक युगल में राजवीर व रेहान की जोड़ी ने दिव्य व हर्ष की जोड़ी को पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका एकल में अनुष्का ने रिया, बालक एकल में स्वर्ण ने प्रशांत, अंडर-19 बालिका एकल में दिव्या ने अनुष्का को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। डीआईजी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, विजय कुमार सरावगी, आयोजन सचिव अमलेंद्र नाथ चौधरी, कमल मल्होत्रा, भावना जैन, नीरज खत्री, पंकज मल्होत्रा, अश्विनी शुक्ला, बैडमिंटन कोच रेखा रावत, पवन जैन, रचना सेंगर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed