फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1100 people cut challan

1100 लोगों के काटे चालान

Sat, 11 Jul 2020 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
1100 people cut challan
झांसी। कोरोना वायरस पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश में 55 घंटे के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पहला दिन सख्ती में बीता। पहले दिन ही बेवजह घरों से निकलने वाले करीब 1100 लोगों के चालान काटे। अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी चौराहों पर चेकिंग व्यवस्था की कमान संभाले रहे। इस बीच लोगों ने खुद ही नियमों का पालन किया।
विज्ञापन

55 घंटे का लॉकडाउन पहले दिन शनिवार को सफल रहा। जरूरत के सामान वाली दुकानों को छोेड़कर सभी बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सुबह से ही पुलिस ने महानगर के इलाइट चौराहा, बस स्टैंड, जेल चौराहा, सीपरी बाजार समेत अन्य चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व एसपी देहात राहुल मिठास ने स्वयं चेकिंग कराई। पहले दिन ही जिले भर में चेकिंग के दौरान बेवजह निकलने वाले करीब 1100 लोगों के साथ चालान काटे गए। शहर के बड़ाबाजार समेत अन्य इलाकों में पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर किया जागरूक
पहले दिन ही पुलिस ने अनोखी पहल की। लोगों को जागरूक करने के लिए डीजे के साथ चार पहिया गाड़ी के साथ-साथ 55 स्थानों पर माइक लगाकर घरों से न निकलने की हिदायत दी गई। साथ ही, कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर कटा 500 रुपये का चालान
मास्क न पहनने वाले भी पुलिस के रडार पर रहे। अब तक सौ रुपये का जुर्माना वसूलने वाली पुलिस ने शनिवार को पांच-पांच सौ रुपये वसूले। पांच सौै रुपये का चालान सुनकर लोग घबरा गए, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। आखिरकर पांच सौ रुपये ही देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed