{"_id":"613e54628ebc3ebd8a1f16b9","slug":"11-new-dengu-patient-found-in-aamli-jhansi-news-jhs2041547183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमली में 11 डेंगू के मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमली में 11 डेंगू के मरीज और मिले
विज्ञापन
11 new dengu patient found in aamli
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमली में 11 डेंगू के मरीज और मिले
झांसी। गुरसराय के आमली गांव में डेंगू का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को गांव में डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही झांसी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ का कहना है कि पांच दिनों में स्थिति नियंत्रित हो जाएगी।
बारिश के सीजन में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर फैल गया है। अब तक ज्यादा केस शहर के इलाकों से सामने आ रहे थे लेकिन अब गुरसराय का आमली गांव डेंगू का संवेदनशील क्षेत्र के रूप में सामने आया है। शनिवार को गांव में एक साथ 14 केस सामने आने से हड़कंप मच गया था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसर गांव पहुंच गए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई जांच के बाद गांव के 11 लोगों में और डेंगू की पुष्टि हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को मिले 11 नए मरीजों समेत अब तक गांव में 28 मरीज मिल चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव में ही रात्रि विश्राम करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लगातार लोगों की जांच-पड़ताल और लार्वी साइट का छिड़काव किया जाएगा। चार-पांच दिनों में स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में डेंगू से एक भी जान नहीं गई है।