फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10th class student was taken to forest And stripped then beaten In Jhansi

UP: साथियों ने दसवीं के छात्र को जंगल में ले जाकर नंगा कर पीटा, विवाद की ये है वजह

Thu, 21 Dec 2023 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

झांसी के नवाबाद थाना इलाके में 10वीं के एक छात्र को उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने रिसाला चुंगी के पास जंगल में ले जाकर नंगा करके पीटा। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर इसे वायरल भी कर दिया। पीड़ित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। 

विज्ञापन
10th class student was taken to forest And stripped then beaten In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके साथी छात्रों ने जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, नवाबाद थाना इलाके में 10वीं के एक छात्र को उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने रिसाला चुंगी के पास जंगल में ले जाकर नंगा करके पीटा। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर इसे वायरल भी कर दिया। पीड़ित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। 
विज्ञापन


उसका 200 रुपये के लेनदेन को लेकर अन्य छात्रों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद सोमवार को आरोपी छात्र उसे कार में बैठाकर जंगल में ले गए। यहां उसे शराब पिलाई और उसके बाद कपड़े उतरवाकर बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष की ओर से विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में शिकायत की गई है। पुलिस की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed