{"_id":"62b2156f9ee27f092c346295","slug":"10th-class-student-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-jhansi-news-jhs2233084181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पूंछ थाना इलाके के ग्राम सेरसा में दसवीं के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले तकरीबन छह माह से मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी में उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
सेरसा गांव के रहने वाले कृपाराम मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। उनका बेटा ऋतिक (17) कक्षा दसवीं का छात्र था। रोजाना की तरह वह सोमवार को खाना खाकर सो गया था। सुबह परिजनों को वो घर पर नहीं मिला। इस पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसी बीच सूचना मिली कि एक शव गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचते तो वहां ऋतिक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के मामा रविकांत ने बताया कि ऋतिक पिछले तकरीबन छह माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पूछने पर वह कुछ बताता नहीं था। लेकिन, हर समय किसी उधेड़बुन में बना रहता था। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बता दें कि ऋतिक के दो भाई दिलीप और सोनू हैं। दिलीप पिता के साथ मजदूरी करता है।