फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   107 years old Aamna Begum and two feet Ravi showed passion

Jhansi News: 107 साल की आमना बेगम और दो फीट के रवि ने दिखाया जज्बा

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
107 years old Aamna Begum and two feet Ravi showed passion
झांसी। निकाय चुनाव की वोटिंग के दौरान अलग-अलग नजारे देखने को मिले। महानगर में 107 साल की सबसे बुजुर्ग महिला ने वोट देकर अपना जज्बा दिखाया। वहीं, वोट देने आए दो फीट के युवक को जिस किसी ने भी वोट डालते देखा, वह आश्चर्यचकित रह गया।
विज्ञापन

शहर के अलीगोल खिड़की निवासी आमना बेगम 107 साल की हैं। जवाहर पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ वोट डालने के लिए पहुंचीं। परिजन उन्हें गोदी में लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। फिर केंद्र पर स्थित व्हीलचेयर से उन्हें ईवीएम मशीन तक ले जाया गया। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, 103 साल की प्रेमा देवी दुबे ने वार्ड 59 के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा खुशीपुरा के छोटी काली माई मंदिर के पास रहने वाले दो फीट के रवि कुशवाहा ने वार्ड नंबर चार के एक बूथ पर वोट डाला। रवि को उसकी मां मीना कुशवाहा गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंची। रवि को देखकर कोई नहीं कर सकता है कि उसकी उम्र 25 साल की हो गई है। क्योंकि, देखने पर तो वह सिर्फ दो साल का ही लगता है। चाची क्रांति कुशवाहा ने बताया कि जन्म के बाद रवि के कद में बहुत कम वृद्धि हुई। वह बोल भी नहीं पाता है। इस वजह से किसी स्कूल में उसका एडमिशन नहीं हो पाया। झांसी और बाहर के भी कई डॉक्टरों को दिखा चुके हैं, मगर कुछ नहीं हुआ। हालांकि, चलता-फिरता और खेलता भी है। इशारों से खाना मांगता और खाता है। पहली बार उसने 2017 में वोट डाला था। इस बार तीसरी बार मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed