{"_id":"5f1b33ff8ebc3e9fb73436ae","slug":"105-year-woman-beat-corona-jhansi-news-jhs1723177172","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात
Sat, 25 Jul 2020 03:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से खौफजदा लोगों के लिए 105 साल की बुजुर्ग महिला मिसाल बनकर सामने आई हैं। तालपुरा निवासी इस बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दे दी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से उन्हें डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
तालपुरा की रहने वाली 105 साल की मानकुंवर को बुखार आने पर परिजनों ने क्षेत्र में लगे शिविर में 14 जुलाई को कोरोना वायरस की जांच कराई थी। 19 जुलाई को उनकी जांच रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया तो किसी प्रकार की समस्या न होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती रहने तक उन्हें कभी भी आईसीयू में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इलाज करने वाले डॉक्टर तक आश्चर्यचकित थे कि इतनी बुजुर्ग महिला सामान्य मरीज की तरह भर्ती है।
विज्ञापन
सैंपल लेने के बाद 10 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को महिला को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। घर पर उन्हें अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि मानकुवंर प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मरीज हैं, जो कोरोना को मात देकर सकुशल घर लौटी हैं। उनके बेटे ने बताया कि जब उन्हें कोरोना हुआ, तो उम्र की वजह से सभी परिवार के सदस्य घबरा गए थे। जब उनकी मां डिस्चार्ज होकर घर लौटीं तो सभी खुशी से झूम उठे।