{"_id":"5c50b240bdec2229c12b8399","slug":"101548792384-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने में बदल जाएगा दीनदयाल सभागार, 12.42 करोड़ रुपये की लागत से दिया जाएगा नया लुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने में बदल जाएगा दीनदयाल सभागार, 12.42 करोड़ रुपये की लागत से दिया जाएगा नया लुक
Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
झांसी विकास प्राधिकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई दशक पुराने दीनदयाल सभागार को 12.42 करोड़ रुपये की लागत से नया लुक दिया जा रहा है। साथ ही सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। झांसी विकास प्राधिकरण की चार महीने में काम पूरा करने की तैयारी है।
दीनदयाल सभागार सन् 1981 में बनकर तैयार हुआ था। इससे पहले केवल एक सभागार मेडिकल कालेज में था। लेकिन, शहर के बीचोंबीच होने की वजह से दीनदयाल सभागार शुरुआत से ही सरकारी और गैर सरकारी आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद रहा। कार्यक्रमों की अधिकता और नियमित रखरखाव न होने की वजह से इसकी हालत खस्ता हो गई थी, जिससे इसमें आयोजन होना बंद हो गए थे। इस कमी को पूरा करने के लिए अब इसे एक बार फिर नया लुक दिया जा रहा है। झांसी विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
पुरानी कुर्सियां उखाड़ दी गईं हैं। अंदरूनी दीवारों के प्लास्टर का काम शुरू हो गया है। मंच की ऊंचाई भी कम कर दी गई है। नवीनीकरण के तहत सभागार में पांच सौ नई आरामदायक कुर्सियां लगाईं जाएंगी। छत पर नई आकर्षक फॉल सीलिंग होगी। स्टेज पर स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि कार्यक्रमों का प्रसारण स्क्रीन पर भी किया जा सके। नया साउंड सिस्टम होगा, जिससे आवाज गूंजेंगी नहीं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सभागार का साउंड सिस्टम ठीक न होने की वजह से आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं देती थी। पूरा परिसर एलईडी लाइटों से जगमग होगा। फर्श पर मारबल और ग्रेनाइट के पत्थर बिछाए जाएंगे। कॉरिडोर में लोगों के लिए बैठने लिए सोफों की व्यवस्था होगी। सभागार का अंदरूनी परिसर पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। जबकि, बाहरी दीवार पर ग्लास क्लेडिंग की जाएगी।
हाइड्रोलिक होगी पार्किंग
दीनदयाल सभागार में अभी पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। बड़ा आयोजन होने पर गाड़ियां किला रोड के इर्दगिर्द खड़ी होती हैं, जिससे इस सड़क का यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए सभागार के पीछे खाली पड़ी जगह पर हाइड्रोलिक मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे चौपहिया वाहन खड़े होंगे। इस पार्किंग में लिफ्ट के जरिये गाड़ियों को ऊपर - नीचे लाया जाएगा। इसके अलावा दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी अलग से की जा रही है।
दीनदयाल सभागार के नवीनीकरण के लिए चार माह की अवधि तय की गई है। काम की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। सभागार आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
- त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव - जेडीए
नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पुराना सामान हटा दिया गया है। प्लास्टर शुरू हो गया है। निर्माण निगम तय अविधि में काम पूरा कर लेगा। मौके पर तेजी से काम जारी है।
- मुकेश सिंघल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर - राजकीय निर्माण निगम