{"_id":"5b919254867a557ff83016b1","slug":"101536266836-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध के खोले गए 20 गेट,,,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध के खोले गए 20 गेट,,,,-City
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माताटीला और राजघाट बांध से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
- खुशगवार मौसम से बांधों पर बढ़े पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लगातार बारिश से माताटीला, राजघाट, सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा और पहूज बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को माताटीला बांध के 20 गेट खोलकर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी उफान पर है। वहीं, खुशगवार मौसम में इन बांधों पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
पिछले दो महीने में माताटीला बांध के आसपास क्षेत्र में 640 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बारिश से बांध लबालब चल रहा है और गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को बीस गेट दो फीट पर खोलकर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी उफान पर है। राजघाट बांध से भी एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश से बांध के चारों तरफ हरियाली हो गई है। धूप न निकलने से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे यहां का मौसम खुशगवार बना है। यहां बढ़ी संख्या पर्यटक यह मनोरम दृश्य देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यहीं हाल अन्य बांधों का भी बना हुआ है।