फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हर ब्लॉक की श्रेष्ठ आशा को मिलेंगे पांच हजार -City

हर ब्लॉक की श्रेष्ठ आशा को मिलेंगे पांच हजार -City

Fri, 17 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
हर ब्लॉक की श्रेष्ठ आशा को मिलेंगे पांच हजार -City
स्वास्थ्य की ‘आशा’ का सत्कार, मिलेंगे पांच हजार
विज्ञापन

सब हेड: 23 अगस्त को मनाया जाएगा आशा दिवस, हर ब्लॉक की श्रेष्ठ कार्यकर्ता होंगी पुरस्कृत
क्रासर
- परिवार कल्याण महानिदेशक ने सीएमओ को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए 23 अगस्त को आशा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान आशा सम्मेलन आयोजित कर अच्छा कार्य कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनियों को सम्मानित किया जाएगा। हर ब्लॉक की श्रेष्ठ आशा को पांच हजार रुपये मिलेंगे। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता ने सभी सीएमओ को पत्र लिखकर ये निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने और समुदाय को प्रेरित करने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवार कल्याण महानिदेशक ने कहा कि समय-समय पर आशाओं को उनकी भूमिका का एहसास दिलाना जरूरी है। ताकि, वह पूरे मन से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के पुनीत कार्य में जुटीं रहें। इसीलिए हर साल आशा दिवस मनाया जाता है। सम्मेलन का उद्देश्य समुदाय में आशा की भूमिका को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों और नवीन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देना है। इसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हर विकास खंड से चयनित सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाना है। उनके कार्यों का मूल्यांकन क्षेत्र में कराए गए संस्थागत प्रसव, पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चे, स्थायी गर्भ निरोधक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरणा के अलावा एचबीएनसी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर होगा। हर ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ आशा को प्रमाणपत्र और 5000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर ब्लॉक की द्वितीय स्थान आने वाली आशा को 2000 और तृतीय स्थान आने वाली को 1000 रुपये पुरस्कार मिलेगा। जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ तीन आशा संगिनियों को भी सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम आने वाली आशा संगिनी को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार व तृतीय को दो हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आशा सम्मेलन में 90 प्रतिशत ग्रामीण और समस्त शहरी आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनियों को शामिल किया जाए। हर सीएचसी, पीएचसी स्तर से दो-दो एएनएम और दो-दो ग्राम प्रधानों को सम्मेलन में बुलाया जाए। इनमें महिला ग्राम प्रधानों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed