{"_id":"5a7ddbb04f1c1ba5268b9479","slug":"101518197680-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठा नहर से पानी न छोड़ने का मुद्दा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठा नहर से पानी न छोड़ने का मुद्दा-City
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में उठा नहर से पानी न छोड़ने का मुद्दा
- विधायक जवाहर लाल राजपूत ने की जल्द कार्रवाई की मांग
- बोले, पानी की कमी से सूख रही गेहूं की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधानसभा के बजट सत्र में पारीछा बांध से गुरसरांय मुख्य नहर और मुख्य बेतवा नहर के लिए पानी न छोड़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खेत में गेहूं की फसल सूख रही है, इसलिए पानी छोड़ना बेहद जरूरी है।
विधानसभा में विधायक ने कहा कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरसरांय में कई सालों से सूखा पड़ने के कारण पानी के अभाव में किसानों की फसलें अच्छी नहीं हो पा रही हैं। मौजूदा समय में खेतों में सिंचाई न होने से हजारों एकड़ भूमि पर बोई गईं फसलें सूख रही हैं। ऐसे में गुरसरांय मुख्य नहर और मुख्य बेतवा नहर में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पारीछा बांध से पानी छोड़ा जाना चाहिए। ताकि, रजवाहा और माइनरों के जरिए खेतों में पानी पहुंच सके। खेत में खड़ी गेहूं की फसल के लिए आखिरी पानी बहुत जरूरी होता है। इससे पहले दो-तीन पानी दिए जा चुके हैं, लेकिन अंतिम पानी नहीं दिया जाएगा तो फसल प्रभावित हो जाएगी।
इसके अलावा विधायक ने सिंचाई मंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने भी पानी की समस्या के बारे में बताया। कहा कि बांध से हर साल पानी रिजर्व में लिया जाता है। सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों से बात करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।