फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विनोद जाट व राजू कमरया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ-City

विनोद जाट व राजू कमरया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ-City

Thu, 21 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
विनोद जाट व राजू कमरया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ-City
सराफा व्यापारी अपहरण कांड
विज्ञापन

-------------------------
विनोद का राजू कमरया से कराया आमना-सामना
कोतवाली पुलिस ने एक घंटे तक की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
राजू कमरया अपहरणकांड में रिमांड पर लिए गए कुख्यात बदमाश विनोद जाट बृहस्पतिार को कोतवाल लाया गया। यहां राजू कमरया को सामने बैठाकर उससे पूछताछ की गई। एक घंटे तक चली पूछताछ में विनोद ने अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं।

12 जुलाई की रात कोतवाली के डरू भौंडेला निवासी राजू कमरया व उनके मित्र राहुल उर्फ सौरभ अग्रवाल का अपहरण हुआ था। 26 जुलाई की रात यूपी एसटीएफ ने आगरा से मुठभेड़ के दौरान दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया था। घटना में शामिल हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के महामोनी गांव का रहने वाला विनोद जाट और उसके साथी लोकेंद्र को बाद में गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पहले दोनों को आगरा व हाथरस से झांसी लाकर अदालत में पेश किया था। जहां विनोट जाट की रिमांड मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस कोतवाली लाई। जहां कोतवाली में ही राजू कमरया के सामने बैठाकर पूछताछ की। एक घंटे तक चलीं पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद विनोट जाट को अदालत में पेश किया। अब पुलिस जल्द ही कोतवाली पुलिस कुख्यात बदमाश जितेंद्र चौधरी उर्फ कंजा को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसे दिल्ली में क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed