फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100 debiter create a list

वाणिज्यकर के सौ बकायादारों की सूची बनेगी

Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
100 debiter create a list
झांसी। कोरोना काल में हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए अप्रैल माह से वाणिज्यकर विभाग राजस्व जुटाने के लिए लक्ष्य तय कर अभियान चलाएगा। यही नहीं, प्रत्येक जोन के सौ बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जाएगी। इसी सूची के हिसाब से प्रत्येक महीने 14 प्रतिशत राजस्व वृद्धि की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से सभी जोन के एडिशनल व ज्वाइंट कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में कई दिनों तक लॉकडाउन रहने से राजस्व वसूली प्रभावित हो गई थी। इस कारण वसूली नहीं हो पाई। इसका असर शासन की विभिन्न योजनाओं पर पड़ा। अब शासन की मंशा है कि राजस्व जुटाया जाए, ताकि विकास कार्य पटरी पर लौट सकें। इसी क्रम में वाणिज्यकर विभाग के अफसराें को निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ ही बकायेदारों के खिलाफ भी अभियान चलाने को कहा गया है। एडिशनल व ज्वाइंट कमिश्नरों से कहा गया है कि वह अपने जोन के कम से कम सौ बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कराएं, ताकि उनसे बकाया की वसूली कराई जा सके। वसूली निरंतर जारी रहे, इसलिए प्रत्येक महीने में राजस्व वृद्धि करने का लक्ष्य पिछले माह की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक तय किया गया है। राजस्व वसूली करने में भी सख्ती बरती जाएगी और आनाकानी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed