{"_id":"5f9dc4568ebc3e9c0031df1a","slug":"10-thousand-rupees-inam-in-block-pramukh-jhansi-news-jhs1800294116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पर 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पर 10 हजार का इनाम
विज्ञापन
झांसी। मोंठ के ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव पर मध्य प्रदेश जिले की छतरपुर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। छतरपुर पुलिस के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पर कई मामले भी दर्ज हैं। 28 व 29 अक्तूबर की रात चेकिंग के दौरान पुलिस से हुए विवाद के बाद छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि, चरण सिंह की तरफ से जारी वीडियो में उन्होंने इसे राजनैतिक षड़यंत्र करार दिया है।
थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी चरण सिंह वर्तमान में मोंठ से ब्लॉक प्रमुख है। पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई ली थी। बताया जा रहा है कि 28 व 29 अक्तूबर की रात वह कार से छतरपुर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस की चेकिंग के दौरान कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने चरण सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। छतरपुर पुलिस के अनुसार चरण सिंह पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालना, गैंगस्टर, डकैती समेत अन्य मामले दर्ज हैं। वहीं, चरण सिंह की तरफ से जारी किए गए वीडियो में पूरे प्रकरण को उन्होेंने राजनैतिक करार दिया है। कब, कहां घटना हुई उनको कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि उन पर एक भी मुकदमा नहीं है। ऐसे में इतनी बड़ी कार्रवाई करना कितना उचित है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन पर शिकंजा कसा गया है।