फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 acres land nagar nigam set free

10 एकड़ जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
10 acres land nagar nigam set free
बिजौली में जमीन से कब्जा हटवाती निगम की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
बिजौली में मंगलवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने 10 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। सालों से कब्जे से घिरी जमीन पर नगर निगम पौधरोपण कराएगा। यहां गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। बिजौली में नगर निगम की 10 एकड़ जमीन पर सालों से किसान कब्जा किए हुए थे। नगर निगम को इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को प्रवर्तन दल ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान किसानों ने विरोध कराया, तो उनसे जमीन के स्वामित्व के प्रमाण मांगे गए, लेकिन किसान कोई प्रमाण नहीं दे सके। यहां निगम की टीम ने जेसीबी के जरिये पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया है। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी ने बताया कि 10 एकड़ जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान जेई रईस उज्जमां, केपी सिंह, प्रवर्तन दल के कमलेश मिश्रा, हवलदार मनोज, विक्रम, नीरज, वीरेंद्र, सुदेश सिंह, तेजकरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed