{"_id":"5f46ac7a8ebc3e41114e1e50","slug":"1-50-lack-rupees-thief-from-scooter-diggi-jhansi-news-jhs174765830","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार दोपहर कचहरी चौराहा पर पंप मैकेनिक के पास स्कूटर की डिग्गी से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पंप मैकेनिक के रिश्तेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
कोतवाली क्षेत्र स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग के पास रहने वाले धीरेंद्र पंप मैकेनिक है। वर्तमान में वह सिंचाई विभाग के पंप सुधारने का काम कर रहे है। कानपुर से पंप का कुछ सामान लाने के लिए उन्होंने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये लिए। इसके बाद अपने खाते से भी एक लाख रुपये निकाले। डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की रकम को अलग-अलग पन्नियों में रखकर वह कचहरी चौराहा पहुंचे। बताया कि बैंक से रकम निकालते समय उनके एक रिश्तेदार व दोस्त भी साथ थे। लेकिन, कचहरी चौराहा पर अकेले पहुंचे। वह चौराहा के पास खड़े एक चाट के ठेले के पास खड़े हो गए। इसी बीच अचानक डिग्गी से किसी ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इसी बीच स्कूटर के पास पहुंचते ही डिग्गी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। देखा तो डेढ़ लाख रुपये गायब थे। नवाबाद पुलिस ने चाट वाले समेत दोस्त व रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।