फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.16 lack rupees thief From petrol pump

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप का लॉकर तोड़कर चुराए 1.16 लाख रुपये

Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1.16 lack rupees thief From petrol pump
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा में स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप का लॉकर तोड़कर बदमाश 1.16 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। घटना के वक्त पंप के कर्मचारी सो रहे थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा में भाजपा नेता अखिलेश गुप्ता का स्वामी फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की सुबह 4.15 बजे के करीब दो बदमाश पेट्रोल पंप पर आए। उस वक्त पंप पर तैनात पांचों कर्मचारी सो रहे थे। एक बदमाश सड़क के पास खड़ा रहा और दूसरा ऑफिस में घुस गया। बदमाश ने पेंचकस से लॉकर को तोड़ा और उसमें रखे 1.16 लाख रुपये चोरी कर लिए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में आते- जाते दिखाई दे रहे हैं। सुबह कर्मचारियों को चोरी होने का पता लगा। सूचना पर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सदर हिमांशु गौरव व रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष से सिपाही ने की अभद्रता, बंदूक तानने का आरोप
झांसी। रक्सा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ एक सिपाही ने नशे ही हालत में अभद्रता व गाली-गलौज की। विधायक को भी भला बुरा कहा। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत ने बताया कि वे नौ सितंबर की रात आठ बजे एक होटल में बदनपुर के बूथ अध्यक्ष राहुल परमार के साथ बैठे थे। इसी बीच रक्सा थाने में तैनात एक सिपाही नशे की हालत में वहां आ गया। सिपाही उनसे गाली-गलौज करने लगा और उन पर बंदूक तान दी। आरोप है कि विधायक को भी भला बुरा कहा। मौके पर और भी कई लोग मौजूद थे। बाद में सिपाही धमकाता हुआ मौके से चला गया।
मारपीट प्रकरण में नहीं लिखी रिपोर्ट, एसएसपी की ली शरण
झांसी। ट्रांसपोर्टर की मारपीट प्रकरण में सीपरी बाजार थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को प्रार्थना दिया।
प्रार्थना पत्र में सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी ट्रांसपोर्टर हीरालाल साहू ने बताया कि नौ सितंबर की दोपहर वे बाइक से जा रहे थे, तभी रस बहार वाटिका के पास आपस में झगड़ा कर रहे युवकों ने उनके साथ बेवजह जमकर मारपीट की। दूसरे लोगों ने उनको बचाया। प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
झूठा फंसाने का लगाया आरोप
झांसी। रक्सा क्षेत्र के हैवदा गांव में राकेश रायकवार की हत्या के मामले में आरोपियों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में धनकुंवर, ज्ञानवती, बेना, श्यामवती ने बताया कि उनके परिवार के लोगों को हत्याकांड में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने उनके घर का सामान भी तोड़ दिया।
भीड़ जुटाने पर भीड़
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के मिनर्वा चौराहे से पुराना बस स्टैंड के मध्य स्थित इलेक्ट्रानिक रिपयेरिंग की भीड़ जुटाने पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी का नाम अंदर सैयर गेट निवासी शाहरुख है।

सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने में दी तहरीर में अंबावाय निवासी राजा परमार ने बताया कि चार सितंबर को उनके पिता जयपाल सिंह व छोटा भाई कुलदीप बाइक से झांसी से अंबावाय जा रहे थे। रास्ते में चार पहिया वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। बाद में उनके पिता की ग्वालियर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed