{"_id":"75de5bb67ac8ffd7959bfc59005e33b8","slug":"01-october-ko-kali-patti-bandhkar-virodh-ki-aashanka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध की आशंका
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति और अवकाश न होने को लेकर एक अक्तूबर को पुलिस कर्मियों द्वारा विरोध दर्ज कराने की आशंका से पुलिस प्रशासन में हलचल है। उच्चाधिकारियों ने एसएसपी को माहौल पर नजर रखने व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने पत्र भेजकर कहा है कि सोशल मीडिया वाट्सएप के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वेतन विसंगति और अवकाश न होने के बाबत विरोध दर्ज कराने के लिए संदेश वायरल किया जा रहा है। इसमें एक अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करने को कहा जा गया है। विरोध का असर बनाने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। इससे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को नजर रखने, समुचित सुरक्षा व्यवस्था करते हुए आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो पाये।
एसएसपी किरण एस का कहना है कि आईजी कानून व्यवस्था का इस बाबत फिलहाल कोई पत्र नहीं मिला है। संभव है कि रात की डाक में हो, जिसके सामने आने पर समुचित निर्देशों को पालन किया जाएगा।