फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zuma prayers offered amid security arrangements

सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई जुमा की नमाज

Sat, 04 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Zuma prayers offered amid security arrangements
10- सुरक्षा के मद्देनजर अटाला मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर शहर में कहीं भी विरोध प्रदर्शन भले ही न हो रहा हो पर प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर वाली मस्जिद, चहारसू चौराहा समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों पर फोर्स तैनात थी। सभी मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की। इस दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार नमाज के वक्त शहर कोतवाली में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद एनआरसी और सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। शहर के अमन चैन को कायम रखने के लिए खुद डीएम और एसपी खुद शहर में निकल रहे हैं। एनआरसी और सीएए को लेकर जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जुमा की नमाज को देखते हुए शहर की प्रमुख मस्जिदों के अलावा शहर के उत्तरी इलाके के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस शुक्रवार सुबह से ही तैनात थी। अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद में नमाज खत्म होने के बाद लोग अपने घर चले गए फिर भी फोर्स शाम पांच बजे तक जमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed