फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zionists pray for Hazrat Syed Mansoor Baba's bed by chanting

जायरीनों ने हजरत सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मांगी मन्नतें

Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Zionists pray for Hazrat Syed Mansoor Baba's bed by chanting
मुंगराबादशाहपुर में स्थित सिपाह मोहल्ला में हजरत सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर चादर पोशी करते हु? - फोटो : JAUNPUR
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सिपाह मोहल्ला में स्थित हजरत सैयद मंसूर बाबा का छठवां उर्स का जलसा सोमवार को बड़े ही अकीदत तथा शान शौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान जायरीनों ने हजरत सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

मोहल्ला साहबगंज स्थित फूल शाह बाबा सिनेमा गली से डीजे सहित गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाली गई, जिसमें बाबा के कद्रदान सिर पर गागर लेकर चल रहे थे,जो अपने कदीमी रास्ते से होकर बाबा के मजार पर पहुंचा, जहां पर जायरीनों ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी। जुलूस के शक्ल में शामिल लोग बाबा के शान में नात पढ़ते हुए चल रहे थे। देवा शरीफ से आए कव्वाल गुलाम वारिस मंडली ने पेश किए गए नामचीन नातिया कलाम जलसे में समां बांधा। इस अवसर पर खादिम खालिद अंसारी, अध्यक्ष सुवैब मंसूरी, राजेश जायसवाल, डॉ. इलियास, शैलेंद्र साहू, शिवम गुप्ता, बबलू, विक्की गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, नवरत्न, आफाक खान, मो. शादाब, आलोक, खुर्शीद, खलीक अंसारी, नीलू, फारुख, नीरूलैन, शंकरलाल केसरवानी, व अनवर मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed