{"_id":"608e3ab88ebc3ebf8277cc03","slug":"zilla-panchayat-member-s-candidate-died-even-before-counting-dwarka-yadav-was-a-candidate-from-ward-number-51-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना से पहले ही जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का निधन, वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी थे द्वारिका यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना से पहले ही जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का निधन, वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी थे द्वारिका यादव
Sun, 02 May 2021 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
जौनपुर के निगोह बरसठी के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद यादव का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक सीने में तेज दर्द के बाद उनकी मौत हो गई। घटना से लोग स्तब्ध हैं।
बरसठी के सरावां गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी। जोर-शोर से प्रचार के बाद पूरी दमदारी से चुनाव भी लड़ा था। उनका चुनाव निशान छड़ी था। जीत के प्रति आश्वस्त द्वारिका प्रसाद सुबह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उनकी सांस थम गई थी।