फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth's body found under suspicious circumstances, mother alleges murder

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found under suspicious circumstances, mother alleges murder
ग्रामीणों से पूछताछ करती सरायख्वाजा थाने की पुलिस। स्रोत-संवाद
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान लपरी गांव निवासी राधेश्याम बिंद के रूप में हुई है। मृतक की मां निर्मला ने पुरानी रंजिश के चलते बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह पोटरिया मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन साल पहले पत्नी से अलग होने के बाद से राधेश्याम मानसिक रूप से अस्थिर रहता था। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह छोटी-छोटी बातों पर बार-बार पीआरवी को फोन भी कर रहा था। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों से पूछताछ करती सरायख्वाजा थाने की पुलिस। स्रोत-संवाद

ग्रामीणों से पूछताछ करती सरायख्वाजा थाने की पुलिस। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed