{"_id":"58b1de904f1c1b0953b27f14","slug":"youth-road-kaccidents-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल
jaunpur
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हादसों ने छीनी 5 जिंदगियां
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर के पास शुक्रवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सुबह हाईवे पर उसका शव पाया गया। 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी शहनाज (18) पुत्र अलाउद्दीन अपने रिश्तेदार बड़ागांव निवासी मो. शाकिब (19) पुत्र गुलजार के साथ पटैला से शाहगंज आ रहा था। निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया के पास पहुंचा था तभी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर खुटहन थाना क्षेत्र के सौरैयां गांव निवासी जोगेन्द्र प्रसाद (29) अपनी पत्नी अंतिमा (25) व साली वंदना (30) के साथ बाइक से दर्शन के लिए शंकर धाम बिलवाई गए थे। वहां से लौटते समय पिकअप की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। वंदना की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।