फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth of Bhadohi district was beaten to death in Jaunpur

भदोही जिले के युवक की जौनपुर में सिर कूचकर हत्या

Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth of Bhadohi district was beaten to death in Jaunpur
थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में किराए के कमरे में रह रहे भदोही जिले के एक युवक की बुधवार की रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वही, भीम आर्मी ने कार्रवाई करने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भदोही जिले के एकौनी अभोली गांव निवासी सुरेश कुमार गौतम (42) पुत्र बेचन राम गौतम की ननिहाल मीरपुर गांव से सटे हुए गांव भटहर निवासी शीतला उर्फ झुलनी के यहां है। जबकि ससुराल घटना स्थल से पांच किमी दूर अमाई में हैं। सुरेश कई साल से किराए के मकान में अकेले रहता था। जबकि परिवार के लोग एकौनी अभौली में ही रहते हैं। सुरेश पिछले तीन साल से मीरपुर में ही किराए का कमरा लेकर इसी गांव निवासी मोहम्मद मोबिन बीड़ी वाले की गाड़ी चलाता था। बृहस्पतिवार की सुबह बीड़ी ले जाने के लिए मोबिन ने उसे फोन किया। लेकिन, उसका फोन नहीं उठा। इसपर मोबिन ने सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवार के एक सदस्य को उसे बुलाने के लिए भेजा, जो कमरे में पहुंचा तो स्तब्ध रह गया। सुरेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा था और उसका सिर कूंचा गया था। शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। वहीं, घटना से आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ता विरोध करने लगे। वे मामले में उचित कार्रवाई करने और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिन्हें दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में सीओ अतर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रोशन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही सुरेश के ननिहाल, ससुराल और घर के लोग पहुंच गए थे। वे घटना को लेकर हैरान थे। वहीं, सुनीता पति के शव को देखते ही बेहोश हो गई। मृतक के बेटे रोशन कुमार (20) सुनील कुमार (14) बेटी कुसुम (19) और कंचन (17) का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकार पाकर सुरेश के ननिहाल से भी लोग पहुंचे। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के साले अमाई निवासी रवींद्र कुमार काफी अफसोस जता रहा था। उसका कहना था कि बुधवार की रात आठ बजे मेरी जीजा सुरेश से बात हुई थी। उस समय वह टेंशन में लग रहे थे। वह कह रहे थे कि अगर मुझे कभी कुछ हो जाता है तो मेरे परिवार का ध्यान देना। बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था कि उनके पास कुछ और भी लोग थे। लेकिन, मैंने उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शायद उनकी बातों को गंभीरता से लिया होता तो स्थिति कुछ और ही होती।

घटना के बाद डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची। जांच के दौरान खोजी कुत्ता घटना स्थल से पश्चिम की तरफ करीब दो सौ मीटर गया। यहां से तीन सौ मीटर दक्षिण की तरफ मुसहर बस्ती में जाकर रुक गया। इसके बाद वहीं से पुन: घटना स्थल पर आ गया। वहीं, पुलिस की जांच में यह पता लगा कि कुछ लोग मौके और अपने घर पर नजर नहीं आए। जिनके बारे में पुलिस पता लगा रही है। दूसरी ओर फोरेंसिक टीम ने कमरे में मिली खून से सनी करीब तीन फीट की लकड़ी की जांच की। चाकू, एक अंग्रेजी शराब की बोतल, दो देशी शराब की बोतल भी बरामद हुई, जो खाली थी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वालों ने यहां बैठकर शराब पी होगी। वहीं, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द ही आरोपी पुलिस के चंगुल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed