{"_id":"6270c3db1b555e4bdd660b85","slug":"youth-murder-in-jaunpur-by-stabbed-who-went-in-wedding-function-deadbody-found-200-meters-away-from-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बरात गए युवक की चाकू मारकर हत्या, जनवासे से 200 मीटर दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बरात गए युवक की चाकू मारकर हत्या, जनवासे से 200 मीटर दूर मिला शव
Tue, 03 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 03 May 2022 11:25 AM IST
सार
जौनपुर के हरिहरपुर गांव में सोमवार रात बरात में शामिल होने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
शव को पुलिस ने कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के हरिहरपुर गांव में बरात गए युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह जनवासे से 200 मीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधोना गांव से सोमवार रात बरात हरिहरपुर गांव गई थी।
विज्ञापन
गंधोना निवासी कमलेश यादव उर्फ बच्ची (24) पुत्र जियालाल यादव बरात में शामिल होने के लिए अपने दो साथियों के साथ हरिहरपुर बाइक से आया था। कमलेश के साथियों के मुताबिक, जनवासे से 200 मीटर कुछ लोगों ने उन्हें घर लिया और हमला बोल दिया। घटना से घबराया कमलेश अपने साथियों के साथ भागने लगा। इस दौरान हमलावरों ने कमलेश को पकड़ लिया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस बात से उसके साथी अंजान थे। उन्हें लगा कि अंधेरे का फायदा उठाकर कमलेश भी भागने में सफल रहा लेकिन ऐसा नहीं था। मंगलवार सुबह गांव के चरवाहों ने खेत में शव देखा तो शोर मचाया। मृतक की पहचान कमलेश के तौर पर हुई। जिसके बाद सनसनी मच गई। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। क्षेत्राधिकारी संत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को बुलाया गया है। आने पर तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।