फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   youth murder in jaunpur by stabbed who went in wedding function deadbody found 200 meters away from public

जौनपुर: बरात गए युवक की चाकू मारकर हत्या, जनवासे से 200 मीटर दूर मिला शव

Tue, 03 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 11:25 AM IST
सार

जौनपुर के हरिहरपुर गांव में सोमवार रात बरात में शामिल होने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथियों ने भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन
youth murder in jaunpur by stabbed who went in wedding function deadbody found 200 meters away from public
शव को पुलिस ने कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के हरिहरपुर गांव में बरात गए युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह जनवासे से 200 मीटर दूर बरामद हुआ।  पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।  रामपुर थाना क्षेत्र के गंधोना गांव से सोमवार रात बरात हरिहरपुर गांव गई थी।

विज्ञापन


गंधोना निवासी कमलेश यादव उर्फ बच्ची (24) पुत्र जियालाल यादव बरात में शामिल होने के लिए अपने दो साथियों के साथ हरिहरपुर बाइक से आया था। कमलेश के साथियों के मुताबिक,  जनवासे से 200 मीटर कुछ लोगों ने उन्हें घर लिया और हमला बोल दिया। घटना से घबराया कमलेश अपने साथियों के साथ भागने लगा। इस दौरान हमलावरों ने कमलेश को पकड़ लिया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस बात से उसके साथी अंजान थे। उन्हें लगा कि अंधेरे का फायदा उठाकर कमलेश भी भागने में सफल रहा लेकिन ऐसा नहीं था। मंगलवार सुबह गांव के चरवाहों ने खेत में शव देखा तो शोर मचाया। मृतक की पहचान कमलेश के तौर पर हुई। जिसके बाद सनसनी मच गई। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। क्षेत्राधिकारी संत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को बुलाया गया है। आने पर तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed