फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth made unnatural relationship with student, case registered

छात्र के साथ युवक ने बनाया अप्राकृतिक संबंध, केस दर्ज

Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth made unnatural relationship with student, case registered
स्थानीय नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने उसी मोहल्ले के छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर स्कूल की शिक्षिका और छात्र पहुंचे तो वह फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर की एक मोहल्ले में स्थित विद्यालय में कक्षा चार का छात्र मंगलवार को पढ़ने गया था। पीड़ित की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब दोपहर में भोजन के लिए छुट्टी हुई थी तब उसका बेटा विद्यालय के बाहर खेलने चला गया था, तभी उसी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक हमारे बेटे का मुंह दबाकर बगल में स्थित चहारदीवारी वाले हाते में ले गया। आरोप है कि उसके बेटे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। जिसपर पीड़ित ने शोर मचाया तो विद्यालय की शिक्षिका और छात्र पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed