फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाल्हामऊ गांव में एक युवक ने मंगलवार को फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना मृतक के नाना ने थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार चौहान (19) पुत्र बबलू चौहान मूल रूप से अहमदपुर के निवासी थे। वे बचपन से ही अपने ननिहाल मेवालाल चौहान के घर बाल्हामऊ सुजानगंज में रहते थे। सुनील की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी कर ली, जो मुंबई में रहते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक वह पिता के इस कृत्य से कारण तनाव में रहते थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव का कहना है कि सुनील के नाना ने बताया कि वह बहुत परेशान रहता था। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed