फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक युवक ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुछमुछ गांव निवासी रफीक उर्फ सेठ पुत्र हवलदार (37) बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार की सुबह जब स्वजन उसे जगाने के लिए गए तो कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो छत पर लगे कुंडी में रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई दिनों से तनाव में चल रहा था। हो सकता है इसी वजह से आत्म हत्या जैसा कदम उठा लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed